Last modified on 11 अगस्त 2020, at 19:19

ज़रा गुनगुनाते हुए आइएगा / सूर्यपाल सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:19, 11 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यपाल सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ज़रा गुनगुनाते हुए आइएगा।
तनिक मुस्कराते हुए आइएगा।

हमें चुप्पियाँ तोड़ने की ज़रूरत,
यहाँ स्वर उठाते हुए आइएगा।

निजा़मेें यहाँ आज बहरी हुई हैं,
उन्हें सच सुनाते हुए आइएगा।

मिला है जिन्हें घाव पर घाव उनको,
हँसाते खिलाते हुए आइएगा।

यहाँ आज दीवार घेरे सभी को,
निकल पथ बनातेे हुए आइएगा।