Last modified on 11 अगस्त 2020, at 22:29

सागर / सुरेश बरनवाल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:29, 11 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश बरनवाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैंने जब-जब सागर को देखा
वह विस्तार करता गया
और महासागर बन गया।
मैंने जब-जब सागर से आंखें धोईं
वह खारा होता गया
और नमक हो गया।
मैंने जब-जब सागर को दिखाया
अपने घर की छत पर
चिड़ियों के लिए रखा
कटोरी में थोड़ा सा जल
सागर पानी-पानी हो गया।