Last modified on 17 अगस्त 2020, at 11:51

वध्या / सुरेन्द्र डी सोनी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:51, 17 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सुरेन्द्र डी सोनी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह स्त्री के प्रति
हमारे आदिम संस्कारों का संघर्ष ही है
कि पति होने के नाते
मैं उस पर कब्ज़ा जमाना चाहता हूँ
और बाप होने के नाते
तुम अपना कब्ज़ा हटाना नहीं चाहते...!