Last modified on 21 अगस्त 2020, at 22:45

आम का पना / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मीठा है खट्टा है,
कुछ-कुछ नमकीन।
पी लो तो तबियत,
हो जाए रंगीन।
आम का पना है यह,
आम का पना।

चावल संग खाओ तो,
बहुत मज़ा आता है।
गट-गट पी जाओ तो,
पेट सुधर जाता है।
पापा तो पी जाते,
पूरे कप तीन।
आम का पना है यह...

दादा को दादी को,
काँच की गिलसिया में।
मैं तो भर लेता हूँ,
मिट्टी की चपिया में।
आधा पर मम्मी जी,
लेती हैं छीन।
आम का पना है यह।