Last modified on 5 सितम्बर 2020, at 12:03

पथिक – घन / इंदिरा शर्मा

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:03, 5 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदिरा शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये अजाने पथिक – घन
नभ में घूमते घनश्याम से
चल रहे हैं साथ मेरे
सुभग घन , मन - वलय घेरे
तू बनी रे चातकी
मन प्राण मेरे |
तृप्ति की संपुष्टि में ये
चंचुपुट उन्मुक्त तेरे ,
घन बरस तू , स्वाति के नक्षत्र में शुभ
जलधि बन तृप्त कर दे , कंठ सूखे |
नभ में घूमते ये तृप्ति के जल घूँट
पी ले |
तू बनी रे चातकी
मन प्राण मेरे |
ये अजाने पथिक घन
चल रहे हैं साथ मेरे |