Last modified on 19 सितम्बर 2020, at 18:21

दिन बीते / रोहित रूसिया

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:21, 19 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहित रूसिया |अनुवादक= |संग्रह=नद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिन बीते
कुछ समझ न आया

रिश्ते इक इक
हाथ से छूटे
जन्मों के बंधन भी टूटे
मौन खड़ा मैं क्या कर पाया?

गिरवी सुब
शाम दुपहरी
संघर्षों की लगी कचहरी
पल-पल अपनों ने भरमाया

अपने सब
अपने में खोये
कौन किसी के दुःख में रोये
किसने किसका साथ निभाया

दिन बीते
कुछ समझ न आया