Last modified on 6 अक्टूबर 2020, at 00:15

गिलहरी / प्रकाश मनु

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:15, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=प्रक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक गिलहरी
नेक गिलहरी,
बैठी घुटने टेक गिलहरी।

धारीदार
पहने कोट,
कुट-कुट-कुट खाती अखरोट।

खाकर के
थोड़ा मुसकाती,
गुपचुप आँखों से बतियाती।

पास अगर
मीनू जाएगी,
झट पेड़ों पर चढ़ जाएगी।