Last modified on 4 अक्टूबर 2008, at 02:36

धूमिल की अन्तिम कविता / धूमिल

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:36, 4 अक्टूबर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धूमिल |संग्रह= }}<poem>शब्द किस तरह कविता बनते हैं इस...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शब्द किस तरह
कविता बनते हैं
इसे देखो
अक्षरों के बीच गिरे हुए
आदमी को पढ़ो
क्या तुमने सुना कि यह
लोहे की आवाज़ है या
मिट्टी में गिरे हुए खून
का रंग।

लोहे का स्वाद
लोहार से मत पूछो
घोडे से पूछो
जिसके मुंह में लगाम है।