Last modified on 19 दिसम्बर 2020, at 23:17

काश ! / अनामिका अनु

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:17, 19 दिसम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनामिका अनु |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

काश !
सड़कें बारिश से पहले बनतीं
और बारिश के बाद भी बनी ही रहतीं

किसी बड़े ठेकेदार का
घर छोटा होता
जनता चकमक सफ़ेद कुर्तों में निकलती
और नेता सारे साधारण कपड़ों में,

काश !
एक दिन राजा काम पर न जाता
और उस दिन उसके पास खाने को कुछ नहीं होता