Last modified on 17 जनवरी 2021, at 23:33

चाह / कुमुद बंसल

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:33, 17 जनवरी 2021 का अवतरण (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमुद बंसल }} {{KKCatKavita}} <poem> सुगंध बन रम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुगंध बन रम जाना है चमन में
पक्षी बन उड़ जाना है गगन में
लहर बन समा जाना है सागर में
जल बन भर जाना है गागर में
हवा बन इठलाना है आज इधर-उधर
तितली बन मंडराना है आज फूल पर
क्योंकि
आज मानस ने देह को छोड़ दिया
इसके हर बंधन को तोड़ दिया
हर कारा को फोड़ दिया
हर श्वास को भीतर जोड़ दिया।
-0-