Last modified on 1 फ़रवरी 2021, at 19:47

गाये जोगन / अनिता मंडा

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:47, 1 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= अनिता मंडा |संग्रह= }} Category:हाइकु <...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
46
नूर का पर्व
धुला है अंतर्मन
बाँट उजाले
47
नाचा जो मोर
रंगों की फुलझड़ी
बिखर पड़ी।
48
जूड़े में फूल
अनमनी तितली
दूर से उड़ी।
49
सिरजे कवि
अनुभूति जल से
भावों का जग
50
नेह प्रिय का
हिचकियों से भर
छलक रहा
51
जीवन -राग
आरोह-अवरोह
साधते बीते।
52
चोंच मारके
पूछे कठफोड़वा
घर बना लूँ।
53
मीठी है पीर
प्रीत-कठफोड़वा
दिल में बसा।
54
स्मृति वन में
मन हिरणा डोले
क्या भेद खोले
55
भूलभुलैया
हैं मन की गलियाँ
खोए से हम।
56
गाये जोगन
मन इकतारा ले
प्रेम की धुन
57
खेलें लहरें
सूरज की गेंद से
ढलती साँझ
58
बोली चिड़िया-
लौट आया जीवन
सूने घर में।
59
थार ने ओढ़ा
चाँदनी का दुपट्टा
शीत रजनी।
60
लिखे सावन
हरियाली दास्तान
पढ़े आसमाँ