Last modified on 28 मार्च 2021, at 13:23

भौजी / अरविन्द श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:23, 28 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भौजी आई है मायका से
कुटवा कर तीसी लायी है
ढकिया भर पटुआ साग

बतिया रही है अन्दर
कल उखेल होते ही
लगा दूंगी अचार
मूली का

मैं स्वाद का संवरण
नहीं छोड़ पा रहा
अपनी ज्यूरिख यात्रा
कैंसिल करता हूँ
अभी !