Last modified on 31 मार्च 2021, at 23:59

ठूँठ पेड़ / अहिल्या मिश्र

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:59, 31 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अहिल्या मिश्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपनी सूखी टहनी
हिला-हिला कर
करता हवा के झोंकों का
आलिंगन।
अवश हाथ
विवश मन
करुण ओठ का
कंपन।

बाँध लेने को हवा की
अठखेलियाँ
समेटने को कलरव

उन्मुक्त गगन-विहार
का अभिनव
चुम्बन।
मन की ललक
न सकी झलक
क्यों रचा विधि ने
सूखा तन
और
सरस मन?