Last modified on 7 जून 2021, at 15:32

बहना / संजीव 'शशि'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:32, 7 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव 'शशि' |अनुवादक= |संग्रह=राज द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरपल मेरे दिल में रहना,
जाते-जाते सुन ओ बहना।।
तुम तो हो दो कुल का गहना,
जाते-जाते सुन ओ बहना।।

एक कोख से जन्म लिया है,
एक साथ में खेले।
एक साथ में धूप-छाँव से,
सुख-दुख हमने झेले।
अब सुख में बीतें दिन-रैना।

डोली में चल बैठ लाड़ली,
दूँ मैं तुझे विदाई।
भरे नयन से दूर कर रहा,
अपनी ही परछाई।
गले लगा फिर भैय्या कहना।

याद बहुत आयेगी तेरी,
जब आयेगा सावन।
तुम्हें खींच लायेगा मुझतक,
पावन रक्षाबंधन।
अपलक राह तकेंगे नयना।