Last modified on 18 जून 2021, at 21:58

आखिरी पेड़ / निमिषा सिंघल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:58, 18 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निमिषा सिंघल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अब नहीं रहता उस गाँव में कोई

पनिहारिन गाती गुनगुनाती जहाँ
लाती थी पानी कुएँ से।
घरों से उठता था धुआं चूल्हे का
आती थी सोंधी-सी गंध रोटी और साग की,
नासिका में आज भी महकती है भीतर गहरे कही।
रामदीन काका की नीम तले खटिया
और झूलों पर पेंग बढ़ाते झोटे लेते लड़कियों के ऊचे होते जाते गीतों के स्वर।
गिलहरियों, चिड़ियों की चहचहाहट और जानवरों को हांकने का शोर।
पेड़ों पर निशाना लगाती गुलेले ओर बाग़ में बच्चों का शोर।
खो गई पगडंडियाँ
खो गई पतंगे
खो गया उस गाँव का को आखिरी पेड़।
कटते समय आखिरी बार शिकायत भरी डबडबाई आंखों से देखा था उन ललचाई आंखों को।
जिन्होंने बीज की जगह बोए थे इमारतों के जंगल।
अब ढूँढते हैं छाव उस आखिरी पेड़ की।