Last modified on 18 जून 2021, at 23:30

अटकूं-मटकूं / मेराज रज़ा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:30, 18 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मेराज रज़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अटकूं-मटकूं,
छत से लटकूं।

हौले-हौले
घर में आऊँ।
लारों से मैं
जाल बनाऊँ।
उन जालों पर
दौड़ूं, झटकूं।

मक्खी-मच्छर,
कीट फसाऊँ।
बहुत मजे से
उनको खाऊँ।
बच ना पाए
जिसको पटकूं।

सुलझे धागे
को उलझाऊँ।
बच्चों मकड़ी
मैं कहलाऊँ।
देख छिपकली
पास न फटकूं।