Last modified on 12 अगस्त 2021, at 17:00

होना होगा /अर्चना लार्क

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:00, 12 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्चना लार्क |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आँसू को आग
क्षमा को विद्रोह
शब्द को तीखी मिर्च
विचार को मनुष्य होना होगा

ख़ारिज एक शब्द नहीं हथौड़ा है
मादा की जगह लिखना होगा
सृष्टि, मोहब्बत,
 जीने की कला
शीशे की नोक पर जिजीविषा

मनुष्य
लिखना नहीं
मनुष्य होना होगा ।