Last modified on 29 अगस्त 2021, at 00:14

आपकी याद / आकिब जावेद

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:14, 29 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आकिब जावेद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भोर की लालिमा
पक्षियों की चहचहाट
के मध्य मद्धम मद्धम
हवा में घुल रही
पुष्पो की महक
जिसमें नज़र आती है
तुम्हारे साथ बिताए
हुए सम्पूर्ण पल
जिसमें उपजी थी
मोहब्बत की कोपलें
जो खिलने को तैयार थी।
आपकी याद में
आज भी इंतज़ार
कर रही है वह भोर
वो लालिमा
वो पुष्प एवं
वही महकती
हवा।