Last modified on 29 अगस्त 2021, at 22:07

उस रात / गुलज़ार हुसैन

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:07, 29 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलज़ार हुसैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह उस रात को जिन्दा था
जिस रात मोहल्ले के घरों को जलाया जा रहा था
लोगों को घरों से खींच कर
उनके पेट में चाकू घुसेड़ा जा रहा था
नाबालिग लड़कियों से
बलात्कार किया जा रहा था
और पुस्तक पढ़ते हुए छात्रों को
गन से निशाना बनाया जा रहा था

वह उस रात मुंह बंद किए, भागते- छुपते हुए
जिन्दा बचा रह गया था
इसलिए दिन निकलते ही वह मर गया