Last modified on 31 अगस्त 2021, at 23:01

कान्हा / रचना उनियाल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:01, 31 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना उनियाल |अनुवादक= |संग्रह=अलं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कान्हा को माखन मन भाया।
मुख पर माखन मंजुल काया॥

मात जसोदा ओखल बाँधे।
साम -दाम हर भेदो साधे॥
कहे श्याम सुन बातें मोरी।
कितनी मटकी फोरी हो री॥
केशव माता की प्रति छाया।
हिय के नंदन वन में आया॥

कान्हा अँखियाँ अति मतवाली।
प्रेम जगत का है बनमाली॥
टुकुर-टुकुर मैय्या को देखे।
करता बातें आँखें लेखे॥
बोले माता माखन खाया।
रिपु सम तूने किया पराया॥

वासुदेव की लीला न्यारी।
जगती लगती कैसी प्यारी॥
बाल रूप में खेल रचाता।
कर्म करें हर मन प्रण गाता॥
रचे नंद नंदन जब माया।
माधव बाँधे ओखल छाया॥