Last modified on 5 अक्टूबर 2021, at 23:12

मन / अमृता सिन्हा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:12, 5 अक्टूबर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमृता सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अनमने मन का
है आज
ख़ुद से सामना

अपनेआप से ही
तनातनी है
ख़ुद की ख़ुद से
ठनी है।

ज़िन्दगी का सबसे बड़ा
दुख
बीता हुआ सुख
है।

निष्कर्षहीन शामें
हवा में नमी
शून्य में तैरते
कई प्रश्नचिन्ह।