Last modified on 14 अक्टूबर 2021, at 19:48

नदी-नाव / माधव मधुकर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:48, 14 अक्टूबर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माधव मधुकर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चाहता था
मैं
नदी-सा सहज गति से
बस्तियों, खेतों, सघन वन-प्रान्तरों में
अनवरत बहना —
प्रकृति के प्रत्येक प्यासे कण्ठ को
परितृप्त करना

किन्तु अनगिन किन्तुओं से घिरा
घर, परिवार, खर, कतवार,
सबका बोझ लादे
मैं महज —
एक नाव बनकर रह गया ।