Last modified on 2 मार्च 2022, at 22:49

भार / प्रशान्त 'बेबार'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:49, 2 मार्च 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रशान्त 'बेबार' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

डोली में लगते दो कंधे
अर्थी में लगते हैं चार
जीवन की ये कैसी माया
बिन रूह बदन है बोझिल भार

जिस तरह ये रीत अनोखी
उसी मानिंद है अपना प्यार
तुम बिन मैं इक ख़ाली काया
तड़पा फिरता यूँ बारम्बार