Last modified on 7 अप्रैल 2022, at 22:51

धरती के भगवान किसान / चंदन द्विवेदी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:51, 7 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंदन द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हां! हम किसान हैं
धरती के भगवान हैं
ये जो खेत हैं न
मेरे लिए सबकुछ हैं
इन्हीं खेतों में अक्सर
हल चलाकर बैलों के सहारे
हम अपनी सारी समस्याएं
जोत देते हैं।
हमसे किसे समस्या है
हम धान हैं तो हम ही समाधान हैं
हम हिंदुस्तान हैं
हां, हम किसान हैं