Last modified on 27 अप्रैल 2022, at 23:56

आस्था - 7 / हरबिन्दर सिंह गिल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:56, 27 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मानव ने शब्दों को
भाषाओं के जाल में
इतना उलझा दिया है
कि साहित्य
संकुचित हो गया है।

साहित्य, तोते की तरह
एक खूबसूरत पालतू
पक्षी बनकर रह गया है।
उसे सिखाया जाता है
रटाया जाता है
क्या बोलना है
सिर्फ वही बोलता है
जो मालिक चाहता है।

काश साहित्य
पिंजरे से आजाद हो
आकाश में
खुलेआम विचरण कर सके
और देख सके
कितना कठोर आजीवन कारावास
बिता रही है,
उसकी माँ-मानवता
अपने ही पुत्र के
बनाए हुए कारावास में।