Last modified on 1 मई 2022, at 00:11

आस्था - 49 / हरबिन्दर सिंह गिल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:11, 1 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न जाने क्यों
इस ओढ़नी और पगड़ी की
गरिमा में ही
मेरी आस्था को
एक दिलासा मिलती है
कि कभी तो समाज को
इसकी जरूरत का
होगा एहसास।

काश मानव
इसकी महत्ता को
अपने व्यक्तित्व का
गहना समझ सकता
समाज का रूप
चांदी सा चमक उठता।