Last modified on 26 मई 2022, at 14:54

गुमनाम पत्ते / देवेन्द्र कुमार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:54, 26 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झर गए
गुमनाम पत्ते
झर गए

नदी पर्वत
साल सम्वत्‍ खाइयाँ
हो गया
छोटा सिमटकर आदमी
धूप पीकर
बढ़ गईं परछाइयाँ

किसी ने आकर कहा
वे घर गए

पहाड़ों के पार
रातों का किला
ढाल पर चढ़ते हुए
रुकते हुए
ढल गया
दिन का अपरिचित
सिलसिला

पाँव से सिर से उठे
अन्धड़ गए