Last modified on 6 जून 2022, at 09:17

रात भर / सुरेश सलिल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:17, 6 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश सलिल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGh...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रात भर था जगा, सुबह नींद आ गई
था मुसलसल<ref>लगातार</ref> चला, सुबह नींद आ गई

रह गया दर खुला, इतना नाचार<ref>विवश</ref> था
कोई सब ले उड़ा, सुबह नींद आ गई

रात भर ज़िन्दगी रक़्स करती रही
जब थमा सिलसिला, सुबह नींद आ गई

शब तो रौशन रही शम-ए-उम्मीद से
मोम जब बह चला, सुबह नींद आ गई

सुबह नींद आ गई ,क़िस्सा ये मुख़्तसर<ref>संक्षिप्त</ref>
डाल दो अब रिदा<ref>चादर</ref>, सुबह नींद आ गई

शब्दार्थ
<references/>