Last modified on 3 जुलाई 2022, at 09:47

पर्यावरण / अनुज लुगुन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:47, 3 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुज लुगुन |अनुवादक= |संग्रह= }} <poem> क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कुछ दुख हैं
जो अब भी जड़ों में हैं

कुछ भाव हैं
जो अब भी टहनियों पर टँगे हैं

कुछ आशीष हैं
जो अब भी फुनगियों में हैं

कुछ प्रार्थनाएँ हैं
जो अब भी शाखाओं में हैं

कुछ लोग हैं
जो अब भी पेड़ों की पूजा करते हैं ।