Last modified on 13 अगस्त 2022, at 08:19

घुलता दिन / शशिकान्त गीते

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:19, 13 अगस्त 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशिकान्त गीते |अनुवादक= |संग्रह=म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

थाम धूप की मरियल लाठी
कुबड़ा - कुबड़ा चलता दिन ।
कुहरिल तम के सस्ते - सस्ते
दयाभाव पर पलता दिन ।

नए - नए इस मौसम के हैं
गर्म - गर्म जो सर्द इरादे
गली - गली में बाँट रहे हैं
दो हाथों से सौ - सौ वादे
टक - टक देखे, हाथ पसारे
आँखें भी न मलता दिन ।

समय, समय पर भी कुछ ऐसा
असमय समय बुढा़पा काटे
सूरज से मिल मरी हवा भी
ख़ूब चुभोए बोथे काँटे
कितनी मीठी पिछली यादें
सोच- सोच कर घुलता दिन ।