Last modified on 13 नवम्बर 2022, at 00:33

बचा रहे ईश्वर / नरेश गुर्जर

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:33, 13 नवम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश गुर्जर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वो बनवाएंगे मंदिर-मस्जिद
जो चाहते हैं
बना रहे ईश्वर

और जो चाहते हैं
बचा रहे ईश्वर
वो बचाएंगे

गौरेया का घर
तितली के पंख
और स्त्रियों की हंसी