Last modified on 18 दिसम्बर 2022, at 09:49

स्पर्श / कैलाश वाजपेयी

Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:49, 18 दिसम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश वाजपेयी |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक भूखा समुद्र था
हर क्षण गरजता
पछाड़ें खाता हुआ
कहते हैं कभी एक भूखा समुद्र था
बड़ी-बड़ी नदियों को चूसकर (पैरों से)
फेंकता था क्रुद्ध हो
खारे जल की पहाड़ियाँ
रेत और स्वादहीन फेन के
कटीले झंखार |
यों हुआ कि एक दिन धरती को तोड़कर
एक बहुत दुबली-सी चंदन धुली हुई
अलसायी धार

आकर समुद्र की बाँहों में सो गई।
धारा तो खो गई
पर उस समुद्र की
बूँद-बूँद शहदीली हो गई
कहते हैं कभी एक भूखा समुद्र था।