Last modified on 21 जनवरी 2023, at 03:20

सुगन्ध की आवाज़ में / अशोक शाह

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:20, 21 जनवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक शाह }} {{KKCatKavita}} <poem> याद करता हूँ-...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


याद करता हूँ-
उत्सवों के दिन
दिन उमंगो के
बचपन भरे, यौवन के
तब मैं भरा था दिनों से
 
दिनों से भरा था तो
खुशियों से लदा था
दिन थे खेलने के
भागने दौड़ने के
हारने के दिन थे
दिन थे हो गये परिवार के
 
जीवन यह जीते हुए
ख़्वाहिश है बस इतनी कि
जब तक जीऊँ
दिनों से भरा होऊँ
जीवन से खाली न हों
जीने के दिन

-0-