Last modified on 5 फ़रवरी 2023, at 19:14

चलो चलें मन सपनो के गाँव में / प्रदीप

Arti Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:14, 5 फ़रवरी 2023 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चलो चलें माँ सपनो के गाँव में
काँटों से दूर कहीं फूलों की छाँव में
चलो चलें माँ..

हो रहे इशारे रेशमी घटाओं में
चलो चलें माँ...

आओ चलें हम एक साथ वहां
दुःख ना जहाँ कोई गम ना जहाँ
आज है निमंत्रण सन सन हवाओं में
चलो चलें माँ...

रहना मेरे संग में हर दम
ऐसा ना हो के बिछड़ जायें हम
घूमना है हमको दूर की दिशाओं में

चलो चलें मन सपनो के गाँव में
काँटों से दूर कहीं फूलों की छाँव में
चलो चलें माँ...