Last modified on 29 मार्च 2023, at 16:56

ऐ लड़की / महेंद्र नेह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:56, 29 मार्च 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेंद्र नेह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऐ लड़की !
ऐ लड़की !
तू प्यार के धोखे में मत आ

ऐ लड़की !
तू जिसे प्यार समझे बैठी है
वह और कुछ है
प्यार के सिवा

ऐ लड़की !
तूने अपने पाँव नहीं देखे
तूने अपनी बाँहें नहीं देखीं
तूने मौसम भी तो नहीं देखा

ऐ लड़की !
तू प्यार कैसे करेगी?
ऐ लड़की !
तू अपने पाँवों में बिजलियाँ पैदा कर
ऐ लड़की !
तू अपनी बाँहों में पँख उगा
ऐ लड़की !
तू मौसम को बदलने के बारे में सोच
ऐ लड़की !
तू प्यार के धोखे में मत आ ।