Last modified on 5 अप्रैल 2023, at 15:02

पूर्णविराम / रमेश तैलंग

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:02, 5 अप्रैल 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अम्मां, अपनी गली में है एक छेड़ूराम

आज धर दिया मैंने धप्पा
भागा करता पप्पा पप्पा
मैं भी गाती लारालप्पा
दे कर आई उसको अच्छा -सा इनाम.

छोटी हूँ पर इतनी भी ना
सुनूँ मनचलों की, बोलूँ ना
आना जाना मैं रोकूँ ना
आए-गए बिना चलता है किसका काम?

भैया, भैया, बोलो उनको
फिर भी समझ न आए उनको
गुस्सा है अब बहुत अपुन को
कोमा से तो भला, लगा दूँ पूर्णविराम !