Last modified on 14 जुलाई 2023, at 23:46

सहजता / जया आनंद

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:46, 14 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जया आनंद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सहज होना
जैसे निरभ्र आकाश में
पंछी का उड़ना
श्वेत निर्झर का झरना
उदधि में उठने वाला फेनिल ज्वार
एक माँ का अपने बच्चे से दुलार
एक पत्नी का
अपने पति के लिए फुलके पकाना
रूठने पर पति का उसे मनना,

सहज होना
जैसे भाई -बहन की परस्पर लड़ाई
नाती पोतों की दादी नानी से ढिठाई,
सहज होना
जैसे कोई गीत गुनगुनाना
कुछ याद आ जाना
पलकों का भीग जाना
मन को कुछ भा जाना
कदमों की थिरकन
हल्की सी सिहरन,
सहज होना
जैसे सब में व्याप्ति
और स्वयं की प्राप्ति