Last modified on 17 जुलाई 2023, at 23:04

धरती / जया आनंद

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:04, 17 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जया आनंद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धरती नेह से
लरजती है संवरती है
उपजाती है सरस जीवन,
सहन करती है बोझ
उपेक्षा का,
घृणा का
और अति होने पर
कम्पित हो
जता देती है अपना आक्रोश
नहीं अब और नहीं