Last modified on 24 जुलाई 2023, at 05:33

शेखचिल्ली / सुरेश सलिल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:33, 24 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश सलिल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फूलों से लदी दिल्ली
को देख शेखचिल्ली
ये सोच रहे मन में
कि घर में बहार आई

खोए हुए सपनों में
भँवरे की तरह भटके
जब शाम हुई, आख़िर में
घर की याद आई

घर वापसी में, बस में
धक्के तो बहुत खाए
पर मन में कहीं गहरे
बजती रही शहनाई

घर सामने जब आया
दहलीज पे' जब पहुँचे
बीवी के सर पे खस्ता
पल्लू पड़ा दिखाई