Last modified on 31 जुलाई 2023, at 00:58

हर तरफ़ भूख-प्यास की नदियाँ / राम नाथ बेख़बर

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:58, 31 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम नाथ बेख़बर |अनुवादक= |संग्रह=ख...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हर तरफ़ भूख- प्यास की नदियाँ
क्या यही हैं विकास की नदियाँ

ऐसी कड़वाहटें हैं मत पूछो
गुम हुई हैं मिठास की नदियाँ

चाँद पूनम का खेत में उतरा
साथ लेकर उजास की नदियाँ

अब भी ज़िंदा हैं दिल के सहरा में
पुरसुकूं चंद आस की नदियाँ

पॉलिथिन ओढ़ती बिछाती हैं
'बेख़बर' बिन लिबास की नदियाँ