Last modified on 16 अक्टूबर 2023, at 00:30

कबीर / वंदना मिश्रा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:30, 16 अक्टूबर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वंदना मिश्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुम गर्व कर लो कबीर
अपनी उजली चादर का
पुरुष थे न!

जिम्मेदार अपने
और अपनी चादर की स्वच्छता के।

पर नारी होते तो समझते
कि कैसे ज़बरन पोंछ दिए जाते हैं
मैले, गन्दे हाथ,

साफ़ उजली छुपाकर रखी चादर में,
इतने पर भी संतोष न हो तो
नुकीले वे हाथ नोंच डालते हैं आत्मा तक।

लहूलुहान आत्मा और मैली चादर ले
कैसे गर्व करे बेचारी लोई!
इसीलिए मौन बनी रही।