Last modified on 1 नवम्बर 2023, at 22:19

जीवन में कर रहे हैं / हरिवंश प्रभात

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:19, 1 नवम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन में कर रहे हैं, जीवन की हम उगाही।
काग़ज़ के कोरे तन पर, ख़ुद डाल दी स्याही।

झूठों का हो गया है, बाज़ार गर्म हरसू,
झूठे ही दे रहे हैं, झूठों की अब गवाही।

तूफ़ान ऐसा आया, छप्पर को है उड़ाया,
निर्धन ही झेलते हैं, होती है जो तबाही।

फैली है हरसू नफ़रत, दहशत भरी फ़िज़ाँ हैं,
जीवन में भोगते हैं, सब लोग बेपनाही।

हर शख़्स आज सहमा-सहमा इंसानियत नहीं है,
इस दौर में सज़ा है, इंसाँ की बेगुनाही।

हम जा रहे कहाँ है, यह बात कुछ तो सोचो,
कब तक तिलक चढ़ेगी, बेटी वह बिन ब्याही।

इंसानियत के दुश्मन, चेहरे बदल रहे हैं,
‘प्रभात’ हर गली में है उनकी बादशाही।