Last modified on 3 नवम्बर 2023, at 01:08

आप में जब आग है / हरिवंश प्रभात

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:08, 3 नवम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आप में जब आग है तब जान है
हैसियत की बस यही पहचान है।

हो रही महफ़िल में है आलोचना
हाशिए पर मर रहा यशगान है।

पागलों जैसा हवस की भीड़ में
बेतहाशा भागता इन्सान है।

हम अगरचे साथ चलना सीख लें,
सख़्त, मुश्किल राह भी आसान है।

खा रहे हैं यक ज़मीं के सब अनाज
एकता की तो यही पहचान है।

मिसले दरिया, बहते रहना है कमल,
ज़िन्दा रहने का यही प्रमाण है।

रुख़ पर है ‘प्रभात’ ख़ुशियों का हुजूम
मन के अन्दर ग़म का इक तूफ़ान है।