Last modified on 17 मार्च 2024, at 13:48

यहाँ / नेहा नरुका

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:48, 17 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नेहा नरुका |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यहाँ
काम करना मुश्किल
घर में रहना मुश्किल
सड़क पर निकलना मुश्किल

स्कूल में पढ़ना मुश्किल
मैदान में खेलना मुश्किल
ताक़त के ख़िलाफ़ बोलना मुश्किल

मुश्किल, मुश्किल, मुश्किल

यहाँ हर दिमाग़ में
स्त्रीद्वेष और यौनकुण्ठा भरी पड़ी है
और कब तक भरी रहेगी,
कुछ कहा नहीं जा सकता ।

यहाँ हर रोज़
एक नया बृजभूषण
पैदा होता है

और फिर वह
विश्वगुरु होने का
दम्भ भी भरता है ।