Last modified on 18 मार्च 2024, at 23:20

है निरापद धुआँ / सुनील कुमार शर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:20, 18 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनील कुमार शर्मा |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धुआँ कालिख
छोड़ जाता है,
गुजरता हुआ

आंखों में अपनी मुलाकात
के निशां छोड़ जाता है
नजर धुंधला जाता है
धुंधलके में हक
किसी का कोई दबा जाता है

बाहर ही नहीं
अंतस में भी भरा होता है, धुआँ
मारती है जिसमें
कुलांचें
ढेर सारी नाकारात्मकता