Last modified on 2 मई 2024, at 21:13

विजय दिवस / अनिल जनविजय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:13, 2 मई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल जनविजय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

माँ का पेट चीरकर
उन्होंने निकाला
वह अविकसित भ्रूण

फिर
त्रिशूल पर लटकाकर उसे
आसमान की ओर उठाया
और
देर तक हवा में लहराया

इस तरह
उन्होंने मुसलमानों को
हिन्दू राष्ट्र भारत से भगाया

और विजय दिवस मनाया ।