Last modified on 27 मई 2024, at 14:28

कली से / ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:28, 27 मई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यामा ढली रजनी चली
खिल जा अरी वन की कली!
उषा अरुण का राग ले
नव किसलयों का साज ले
है थिरकती सत्वर बढ़ा पग
नाचती बन बावली।
खिल जा अरी वन की कली।

शीतल पवन है गा रहा
बंदी मधुप अकुला रहा
ले नमन में प्राची सपन
हैं झूमता आता तपन
हैं चाहती पर खोलना
अब नीड़ की विहगावली
खिल जा अरी वन की कली।