Last modified on 28 मई 2024, at 13:56

रवीन्द्र के प्रति / ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:56, 28 मई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

काव्य गगन के प्रभापुंज हे
हे रवीन्द्र मतिमान।
विमल तुम्हारे अंशदानों से
आज विश्व द्युतिमान।

मरणोन्मुख संस्कृति ने पाया
तुमसे नूतन प्राण!
तेरी प्रतिभा के अंचल में
छाया स्वर्ण विहान।

तेरे हृदय-बीन से झंकृत
युग का नव संदेश।
तेरे भव्य नवादर्शों से
पावन हुआ स्वदेश।

वर्ण-वर्ण में प्राण भर दिये
छंद-छंद निर्माण
जन-जन में आह्वान भर दिये
तुमने गाकर गान।