Last modified on 31 मई 2024, at 15:09

वजूद / प्रिया जौहरी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:09, 31 मई 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रिया जौहरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बहुत कठिन होता है
अपने वजूद के लिए लड़ना
ढूढ़ते जाना
अपने लिए इस धरती पर
नयी पगडंडी
नया रास्ता
दुविधा के इस बंजर मैदान में
हरी होती आशा
उग आती नयी सोच को
संभाल कर रखना इस
मन के उपवन में...