Last modified on 2 जून 2024, at 00:01

रोटियाँ / शिवांगी गोयल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:01, 2 जून 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवांगी गोयल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दहेज में 'कार' लिए बिना
ससुराल आई लड़की
किचन में रोटियाँ बना रही है

सास अपने बेटे से
कुछ बुदबुदा रही है

रोटियाँ चिल्ला रही हैं
"जलना मत!"